नई टिहरी में बनेगा सिटी सेंटर

Spread the love

नई टिहरी : बुधवार को पर्यटन विभाग, एडीबी और कंसलटेंट कंपनी के कार्मिकों ने डीएम मूयर दीक्षित को योजना की रिपोर्ट बताई। आईएसबीटी बौराड़ी के अपग्रेडेशन और सिटी सेंटर बनाने का टेंडर जारी किया जा चुका है। नई टिहरी के हनुमान चौक, चंबा चौराहे और डोबरा में बड़े आकार के स्वागत गेट बनाए जाएंगे। सुमन पार्क सहित मॉल रोड का सौंदर्यीकरण, पर्यटक गतिविधियां बढ़ाने के लिए साधन लगाए जाएंगे। साइनेज, मोटर मार्गों का सौंदर्यीकरण, रिफ्लेक्टर, लाइटिंग सहित अन्य व्यवस्था की जाएगी। डीएम ने कहा कि नई टिहरी में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए यदि कुछ और भी किया जाना है तो, डीपीआर में शामिल करें। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *