विस अध्यक्ष को बताई शहर की समस्याएं

Spread the love

श्री श्याम मित्र मंडल समिति की ओर से आयोजित की गई बैठक
जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार: श्री श्याम मित्र मंडल समिति की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को शहर की समस्याओं से अवगत करवाया गया। इस दौरान विस अध्यक्ष ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
बैठक का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने श्री श्याम प्रभु की प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समिति के सदस्यों द्वारा शहर की समस्याओं से विस अध्यक्ष को अवगत करवाया गया। जिसमे शहर में फैल रहे डेंगू, शहर की लचर सफाई व्यवस्था, बेस चिकित्सालय में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का विषय मुख्य था। सदस्यों ने कोटद्वार- दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस को पुन: संचालित करने की भी मांग उठाई। बैठक में ऋतु खण्डूडी भूषण ने समिति के कार्याें की सराहना की। बैठक की अध्यक्षता सुनील कर्णवाल एवं संचलन मनोज कंसल ने की। इस मौके पर रतन अग्रवाल, महेश गर्ग, संजय कर्णवाल, सुमित सिंधल, सुमित अग्रवाल, नीरज गुप्ता, शुभम गुप्ता, दीपक गोयल, नरेन्द्र मित्तल, संजय मित्तल आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *