निकाय कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, नई व्यवस्था के खिलाफ गरजे, निकाला जुलूस

Spread the love

रुड़की(। नगर निगम में कूड़ा उठान और यूजर चार्ज वसूली के लिए निजी ठेके की तैयारी और नई व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) के बैनर तले सैकड़ों सफाईकर्मियों और वाहन चालकों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनके हितों से खिलवाड़ हुआ, तो शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *