नगर निगम का चैक बाउंस होने पर भड़का नागरिक मंच

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : नागरिक मंच श्रीनगर ने नगर निगम प्रशासन पर वित्तीय अनियमिताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने सहायक आयुक्त से नगर निगम की ओर से प्रत्येक दिन हो रही शुल्क वसूली तथा अन्य वित्तीय खर्चों का श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। नगर निगम का चैक बाउंस होने से नागरिक मंच ने आक्रोश व्याप्त है।
इस संदर्भ में मंच ने नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त को दिए ज्ञापन में कहा कि नागरिक मंच श्रीनगर की ओर से नगर निगम के सभागार में एक बैठक बीती 5 मार्च को रखी गई थी। जिसके लिए नगर निगम को आयोजन से 15 दिन पूर्व ही शुल्क जमा किया गया था। जबकि आयोजन के ठीक एक दिन पहले नगर निगम की ओर से केंद्रीय टीम की बैठक होने का हवाला देते हुए अपरिहार्य कारणों से नागरिक मंच के आयोजन के लिए हुई बुकिंग को निरस्त कर दिया गया। नागरिक मंच के अनिल स्वामी और मुकेश सेमवाल ने कहा कि नागरिक मंच को बैठक के लिए सभागार उपलब्ध नहीं कराया गया। जबकि पांच मार्च को सभागार में पूरे दिन ताला लगा रहा और कोई गतिविधि नहीं हुई। कहा कि नागरिक मंच की ओर से लिए गए शुल्क को नगर निगम की ओर से चेक से वापस किया गया, जो बैंक में बाउंस हो गया। जबकि उनके एकाउंट से 177 रुपए अनायास ही बैंक से कटौती भी हो गए। उन्होंने नगर निगम की इस कार्यशैली पर रोष जताते हुए इसे मंच का अपमान बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *