जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार विधान सभा की विभिन्न मांगों के निस्तारण को लेकर नागरिक मंच की ओर से आज 28 व 29 मई को तहसील में धरना देने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी देते हुए मंच के अध्यक्ष सीपी नैथानी व महासचिव अतुल भट्ट ने बताया कि मंच की ओर से समस्याओं को बार-बार उठाने के बाद भी निराकरण नहीं हो पाया है, इसलिए संगठन की ओर से धरना देने का निर्णय लिया गया है। कहा कि धरने के बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो मंच की ओर से 2 मई को रेल रोको आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने क्षेत्रीय सामाजिक संगठनों से भी धरने में प्रतिभाग करने की अपील की है।
—-