सिविल जज ने दिए गरीब परिवारों तक मदद के निर्देश

Spread the love

चम्पावत। तहसील विधिक सेवा समिति और सिविल जज टनकपुर रजनीश मोहन की अध्यक्षता में सोमवार को ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। उन्होंने गरीब और असहायों की मदद को प्रशासन से आगे आने को कहा है। सिविल जज ने तहसील प्रशासन से कोरोना पॉजिटिव ऐसे लोगों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं जिनके पास आवश्यक सामान एवं मेडिकल की सुविधा और खाद्य सामग्री उपलब्ध न हो। कहा कि तत्काल इस प्रकार की व्यक्तियों की सहायता के लिए कदम उठाए जाए। सिविल जज ने कहा कि संक्रमित लोगों को खाद्य सामाग्री की किल्लत न हो इसके लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। बैठक के दौरान सचिव तहसील विधिक सेवा समिति, तहसीलदार पूर्णागिरि खुशबू पांडेय, पैनल अधिवक्ता विजय शुक्ला, पीएलवी अजय गुरुरानी, निजी सहायक गिरीश चंद्र आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *