पानी की टंकी के लिये भूमि चिन्हित को लेकर प्रधान व ग्रामीणों में नोकझोंक

Spread the love

हरिद्वार।गांव चांदपुर में पानी की टंकी बनाने के लिये जगह चिन्हित करने को लेकर प्रधान व कुछ ग्रामीण आमने-सामने आ गए गए। घंटो की बहस और नोकझोंक के बाद कोई नतीजा नहीं निकला। प्रधान ने उपजिलाधिकारी से भूमि की पैमाइश कर जगह चिन्हित करने की मांग की है। गांव चांदपुर में पेयजल योजना की शुरुआत होनी है। इसके लिए विभाग से बजट जारी हो चुका है। ग्राम प्रधान बबलू सैनी ने गांव के नजदीक एक जमीन को चिन्हित किया। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। उनका दावा है कि जिस भूमि पर टंकी बनाने का प्रस्ताव है, वह भूमि निजी है। आरोप लगाया कि प्रधान जबरन उसे ग्राम समाज की बता रहे हैं। जमीन को लेकर ग्रामीण व ग्राम प्रधान के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात कहते रहे। उसके बाद भी कोई नतीजा नहीं निकाल पाया। ग्रामीण जब्बार, तस्लीम, रियासत, रय्यान, इरफान, मतलूब का कहना है कि यह उनकी निजी संपत्ति है। पूर्व प्रधान ने पेयजल योजना का प्रस्ताव भेजा गया था। उसके लिए जमीन भी चिन्हित है। आरोप लगाया कि वर्तमान प्रधान जबरन दूसरी जगह जमीन चिन्हित कर रहे हैं। प्रधान ने उपजिलाधिकारी को शिकायत कर पेयजल योजना के लिए जमीन की पैमाइश करने व जगह चिन्हित करने की मांग की। प्रधान बबलू सैनी का कहना है कि जिस भूमि को वह चिन्हित कर रहे हैं, वह ग्राम समाज की है। कुछ लोग इसे अपना बताकर विरोध कर रहे है। वहीं, ग्रामीणों ने भी मामले में प्रशासन से शिकायत की है। इस दौरान मतलूब, जियाउल, इस्राइल, गफ्फार, उस्मान, जब्बार, तस्लीम, रय्यान, रियासत, इरफान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *