गैरसैंण में नगर पंचायत अध्यक्ष को लेकर घमासान

Spread the love

चमोली। आगामी 23 जनवरी को होने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष गैरसैंण का चुनाव प्रचार का अंतिम समय आते आते त्रिकोणीय मुकाबले में सिमटता जा रहा है। यहां नपंअ पद के लिए भाजपा की ममता नेगी, कांग्रेस के मोहन भंडारी, निर्वतमान नपंअ पुष्कर सिंह रावत, यूकेडी पवन नेगी एवं निर्दलीय मनोज कुमार चुनाव मैदान में हैं। अलबत्ता अब चुनाव के अंतिम चरण में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस एवं कांग्रेस बागी निर्वतमान नपंअ के बीच आ कर सिमट गया है। वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल यहां अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर चुके हैं। 5246 मतदाताओं एवं सात वार्डों में बंटे नगर पंचायत अध्यक्ष गैरसैंण पद पर ऊंट किस करवट बैठेगा यह तो 25 जनवरी को मतगणा के बाद ही पता चल पायेगा लेकिन चुनाव के अंतिम चरण में मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *