दूसरे दिन भी जारी रही एसडीएम कार्यालय परिसर में बच्चों की क्लास

Spread the love

चमोली। राजीव गांधी आवासीय अभिनव विद्यालय जोशीमठ के बंद होने के आदेश के बाद छात्रों एवं अभिभावकों का गुस्सा फिलहाल शान्त होता नजर नहीं आ रहा है। सोमवार को इस स्कूल में अध्यनरत सभी छात्र छात्राओं ने अपने अभिभावक एवं क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर जोशीमठ राइका तिराहे से तहसील तक व्यापक जलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद जहां स्थानीय लोगों ने तहसील में धरना दिया तो वहीं छात्रों ने दूसरे दिन भी एसडीएम कार्यालय के बाहर अपनी पाठसाला खुले आसमान के नीचे जारी रखी। विद्यालय में अध्यनरत 54 छात्र छात्राये स्कूल डैस व स्कूल बैग दोपहर 2 बजे तक तहसील परिसर में अपनी पढाई करते नजर आये। बच्चों का कहना है जब तक उनका विद्यालय पुन: संचालित नहीं होता वो इसी तरह तहसील में आकर अपनी कक्षाओं का संचालन स्वयं करते रहेंगे। धरना स्थल पर अभिभावक एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर इस इस विद्यालय के राइका में विलय के आदेश वापस लेने एवं विद्यालय को पुन: शुरू करने की मांग की गई। साथ ही लोगों ने चेताया कि जब तक आदेश वापस नहीं लिया जाता है तब तक मंगलवार से अनिश्चित कालीन क्रमिक धरना जारी रहेगा। धरना स्थल पर लोगों ने कहा कि यदि जल्द आदेश वापस नहीं लिया जाता है तो आमरण अनशन के साथ ही चक्का जाम भी किया जायेगा।
ज्ञापन पर ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, अतुल सती, कमल रतूडी, सुखदेव सिंह, अरूण शाह, हेमंवती देवी, शशी देवी, उर्मिला देवी, गोविन्दी देवी, गुडडी देवी, चन्दा देवी सहित कई अभिभावकों के हस्ताक्षर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *