क्लीन हिमालय कैंपेन ने चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: क्लीन हिमालय कैंपेन के द्वारा रविवार को खिर्सू रोड स्थित हनुमान की मूर्ति स्थल पर सफाई अभियान चलाया गया। यह सफाई अभियान क्लीन हिमालयन के द्वारा हर रविवार को विभिन्न स्थलों में किया जा रहा है।
रविवार को हनुमान मूर्ति पर चलाए गए अभियान में लोगों ने जगह-जगह फैले कूड़े को एकत्र कर नष्ट किया। इस अभियान की शुरुआत साल 2016 में ग्राम चंदोला राई से हुई। अभियान के तहत कूड़े की समस्या को दूर करने के लिए पांच गांवों के सभी ग्रामीणों को कूड़ेदान और कूड़ा बैग वितरित किए गए, जिससे लोग अपने घर के कूड़े को अलग-अलग कर सकें। इस दौरान ग्रामीणों के बीच बहुत सारे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के संस्थापक हर्ष चंदोला ने बताया कि शहर में कूड़ा निस्तारण की सही व्यवस्था नहीं होने के चलते शहरवासी कूड़ा निस्तारण की समस्या से परेशान है। जिसको लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही हर रविवार को सफाई अभियान चलाया जाता है। प्रयास है कि इसमें अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाए। कहा कि वालंटियरों की मदद से सफाई के प्रयास को जारी रखने और अपने हिमालयी क्षेत्र को साफ करने के लिए सरकार के साथ काम करने की योजना बना रहे हैं। इस मौके पर मुकेश सिंह, रोमा भद्रा, अनूप सिंह, मनीष ममगांई, अजय, सिद्धांत चंदोला आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *