हरिद्वार। घास मंडी में प्रदूषित पानी की सप्लाई दुरुस्त होगी। इसके लिए जल संस्थान (सीवर) के सहायक अभियंता अब्दुल रशीद ने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वह आज ही घास मंडी वार्ड-42 में लोगों से मिलें और उनकी समस्या सुन तत्काल समाधान निकालें। उन्होंने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पानी लोगों के घर तक पहुंचे, इसके लिए संस्थान हर समय लोगों के साथ जिम्मेदारी से खड़ा है। मामले का संज्ञान लेकर जल संस्थान (सीवर) के सहायक अभियंता ने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वह वार्ड में जाकर चैंबर चेक करें, ओवरफ्लो होने पर उसकी सफाई करें और दूषित पानी की सप्लाई किस कारण लोगों के घरों में हो रही है। उसकी भी जांच करें।