विश्व नदी दिवस पर स्वयं सेवियों ने की गदेरे की सफाई

Spread the love

नदियां हमारे जीवन का अभिन्न अंग
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। स्पर्श गंगा और नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में विश्व नदी दिवस के अवसर पर जनता इंटर कॉलेज सुरेखत की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवियों ने विद्यालय के सेवित ग्राम बुरसोली के बीच से बहने वाले बरसाती गधेरे की साफ-सफाई करके प्लास्टिक पॉलीथीन व अन्य कचरा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया।
रासेयो के कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी के मार्गर्शन मेंं छात्र-छात्राओं ने ग्राम बुरसोली में रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। साथ ही गांव के बीच से बहने वाले गधेरे में स्वच्छता अभियान चलाकर पॉलीथीन व अन्य अपशिष्ट एकत्रित करके उसका निस्तारण किया। कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह के चौथे रविवार को विश्व नदी दिवस मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य जनमानस को नदियों के प्रति जागरूक करके जल प्रदूषण को कम करना है। नदियां हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग हैं जिस पर मनुष्य, जीव-जन्तु और पेड़-पौधों का जीवन निर्भर है।वर्ष 2005 में सभी देशों ने जल संसाधनों की देखभाल व पानी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की पहल पर विश्व नदी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इसका मुख्य विषय (थीम) ‘‘हमारे समुदायों में जलमार्ग’’ निर्धारित किया गया है। इस मौके पर स्वयं सेवी रोबिन रमोला, ज्योति, हिमांशी, किरन, संजना, आरूषि, अर्चना, अंकित, अनूप, कपिल चंद, भावना, सोनाली, अमीषा, आशीष चौहान, नीजर सिंह, शिवानी, करन, किशन के साथ ही मंगलदल की अध्यक्ष पूजा नेगी, समाज सेविका सतेश्वरी देवी, द्रौपदी देवी, सभा रमोला, जयंती देवी, शाकम्बरी देवी, सुनीता देवी, शिवी देवी, लक्ष्मी देवी, विधाता देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *