दून अस्पताल में लिखित आश्वासन पर अड़े सफाई कर्मचारी

Spread the love

देहरादून। दून अस्पताल में उपनल से लगे 110 सफाई कर्मचारी की नौकरी के संकट के मामले में कर्मचारी लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े हैं। शुक्रवार को एमएस डॉक्टर अनुराग अग्रवाल और डिप्टी एमएस डॉक्टर धनंजय डोभाल ने कर्मचारियों से वार्ता की और हड़ताल से मरीज को परेशानी होने की बात कहकर वापस लेने की बात कही। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी नौकरी पर संकट बना है इसी से उनका घर चलता है। वह प्राचार्य डॉक्टर गीता जैन से लिखित आश्वासन दिलवा दें वह हड़ताल का निर्णय वापस ले लेंगे। क्योंकि प्राचार्य उनके समय में टेंडर न होने की बात कह चुकी है। अफसरों ने उन्हें शनिवार को प्राचार्य से वार्ता करने का आश्वासन दिय। अस्पताल में एक निजी एजेंसी को सफाई के कार्य का ठेका देने के बाद से कर्मचारी आक्रोशित है। । सफाई कर्मचारी नेता विशाल बिरला, दून अस्पताल प्रधान अशोक ने कहा कि कर्मचारी का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं होगा। जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक वह हड़ताल का निर्णय वापस नहीं लेंगे। एमएस डॉक्टर अनुराग अग्रवाल का कहना है कि अभी कर्मचारियों को हटाने संबंधी कोई आदेश नहीं है। प्राचार्य , निदेशक और एजेंसी के स्तर पर वार्ता की जा रही है। कर्मचारियों के हित में मामले का हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *