सफाई कर्मचारियों ने वेतन के लिए सीएम को भेजा ज्ञापन

Spread the love

नैनीताल। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष केएल आर्य ने नैनीताल नगर पालिका के अंतर्गत और विभिन्न अन्य विभागों में वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों के वेतन से संबंधित ज्वलंत समस्याओं पर 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इन 6 सूत्रीय मांगों में नगर पालिका नैनीताल के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों की पूर्ति, डोर-टू-डोर और आउटसोर्सिंग पदों पर सफाई कर्मचारियों का समय से वेतन भुगतान, बढ़ती महंगाई के चलते कर्मचारियों को प्रतिमाह 25 हजार वेतन मिलने, आशंकालिक पदों पर कार्य करते आ रहे कर्मचारियों को समान वेतन, 4 माह से रुके हुए पेंशन का शीघ्र भुगतान करने समेत कई मांगें उठाईं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *