सफाई कर्मियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार

Spread the love

रुद्रपुर। ठेकेदार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। नगरपालिका के राजीव गांधी कम्युनिटी हाल में धरना देते हुए देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि आउटसोर्स कर्मचारियों की नियमावली के अनुसार ठेकेदार ने कोई भी कार्य नहीं किया है। ठेकेदार कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहा है। इस वजह से कार्य बहिष्कार किया गया है। आरोप लगाया कि ठेकेदार ने कर्मचारियों का पीएफ, वेतनमान तथा मेडिकल संबंधित कोई भी देय समय पर नहीं दिया है। प्रशासन से भी कई बार ठेकेदार की मनमानी की शिकायत की गई है, लेकिन उनकी समस्या पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पहले भी कई बार कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया था, लेकिन प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद सफाई कर्मचारी काम पर वापस लौट आए। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, उनका धरना जारी रहेगा। धरना देने वालों में राहुल कुमार, प्रदीप कुमार, सचिन चरन, राजेश, राजेंद्र कुमार, दीपक दास, रामचंद्र, विवेक, अरुण, राजू, रमेश, मनोज, निखिल, सपना, रजनी, लक्ष्मी, सोनी, आशा, रेवती आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *