रविवार से पौड़ी में चरमरा सकती है सफाई व्यवस्था

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
जनपद मुख्यालय पौड़ी में रविवार से सफाई व्यवस्था चरमरा सकती है। सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं होने पर दो मई से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के पौड़ी शाखा के अध्यक्ष राहुल टांक व नगर महामंत्री राजू रीडियान ने बताया कि संघ लंबे समय से सफाई सेवा व्यवस्था में ठेका प्रथा समाप्त किए जाने सहित विभिन्न मांगों के समाधान की गुहार लगा रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के प्रति उदासीन बना हुआ है। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मी स्थाई पदों की भर्ती शुरु करने, आउट सोर्स के पद के स्थान पर स्थाई पद, सफाई कर्मचारियों का जीवन बीमा करने, राज्य कर्मचारियों की भांति सफाई कर्मचारियों को मकान भत्ता दिए जाने सहित 11 सूत्रीय मागों के समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। कहा कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर चरणबद्घ आंदोलन के बाद दो मई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *