टिहरी में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली

Spread the love

नई टिहरी। स्वच्छता सप्ताह के तहत नगर पालिका और नगर पंचायतों के कर्मचारियों ने जगह-जगह सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। नगर पालिका देवप्रयाग में वार्ड एक से वार्ड संख्या तीन के दीनदयाल पार्क, संगम और बस स्टैंड तक सिगंल यूज प्लास्टिक को पूर्ण रुप से प्रतिबधिंत करने के साथ जागरुकता रैली के स्वच्छता अभियान चलाया। नगर पंचायत गजा में व्यापार मंडल, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और नपं कर्मचारियों ने गजा बाजार में स्वच्छता रैली के साथ कस्बे के विभिन्न मार्गों पर सफाई अभियान चलाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरुक किया। उधर नगर पंचायत लंबगांव में व्यापार मंडल ने नपं कर्मचारियों ने महेड़ दवेता मंदिर से प्रतापनगर सड़क तिराहे तक रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। व्यापारियों और लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के साथ नगर को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। मौके पर व्यापार मंडलध्यक्ष युद्घवीर राणा, देवी सिंह पंवार, ईओ हयात सिंह रौतेला, सौरभ रावत,नपं अध्यक्ष मीना खाती, ईओ हरेंद्र चौहान, विनोद चौहान, नगर पालिकाध्यक्ष केके कोटियाल, ईओ रघुवरी राय, ड शैलेन्द्र नारायण कोटियाल,कमला डंगवाल, सुनिता ध्यानी, राजेन्द्र खाती, कुंवर चौहान, नवीन नौटियाल, यशपाल चौहान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *