मंडलसेरा में चले स्वच्छता अभियान जारी

Spread the love

बागेश्वर। मंडलसेरा के ढुंगगाड़ गधेरे में स्वच्छता अभियान दसवें रविवार भी जारी रहा। करीब एक घंटे तक चले अभियान के दौरान झाड़ियों का कटान और सफाई की गई। रेडक्रस सोसायटी के तत्वावधान में मंडलसेरा के ढुंगगाड़ गधेरे को स्वच्छ बनाने का अभियान चलाया गया। चेयरमैन संजय साह जगाती के नेतृत्व और वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलडा के मार्गदर्शन में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अब तक करीब 700 मीटर तक सफाई की जा चुकी है। रेडक्रस के जिला सचिव आलोक पांडे ने बताया कि गधेरे को पूरा साफ करने तक अभियान चलेगा। यहां सोसायटी कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, ड़ हरीश दफौटी, हिमांशु जोशी, आरपी कांडपाल, कवि कांडपाल, ष्णा पांडे, वेदप्रकाश पांडे, फुटबल कोच नीरज पांडे, बागनाथ एकेडमी के सचिव ललित कनवाल समेत एकेडमी के खिलाड़ी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *