गांधी जयंती की पूर्व दिवस पर चंडिका मंदिर में चलाया सफाई अभियान

Spread the love

बागेश्वर। गांधी जयंती से पूर्व दिवस पर पर्यटन विभाग द्वारा चंडिका मंदिर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। साथ ही पौधारोपण भी किया गया। इसी तरह सूचना विभाग एवं अभियोजन विभाग द्वारा कार्यालय परिसर में सफाई की गई। वहीं जिला प्रशासन नगरपालिका, रेडक्रास, खोखा-फड़ एसोशिएशन द्वारा शहर के ठंडी सड़क क्षेत्र में झाड़ी कटान एवं सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएमओ कार्यालय व सीएचसी कपकोट परिसर में सफाई की गई। सफाई अभियान में नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ती चंद्र आर्या, रेडक्रास के अध्यक्ष संजय साह जगाती, सभासद प्रेम सिंह हरड़िया, वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा, अध्यक्ष खोखा -फड़ किशन राम, भीम कुमार, सचिव नवीन जोशी, कीड़ी देवी, सूरज, राजू, दीवान सिंह, धन सिंह, भगवान बिष्ट, आशा देवी, शबाना वेगम, महेश सिंह सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *