जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डैफोडिल पब्लिक स्कूल की ओर से कण्वाश्रम व मालन नदी के तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। बच्चों ने एकत्रित कूड़े को नष्ट करते हुए आमजन को भी स्वच्छता का संदेश दिया।
स्वच्छता अभियान से पूर्व विद्यालय में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। कहा कि शहर को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के लिए हम सभी को प्रयास करने चाहिए। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने विद्यालय से कण्वाश्रम तक जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ने कण्वाश्रम मालन नदी के आसपास फैली गंदगी को एक जगह एकत्रित कर उसे नष्ट किया। विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी शंकर बहादुर ने स्पर्श गंगा अभियान के लिए सभी स्वयं सेवकों को स्पर्श गंगा की शपथ दिलायी। कहा कि हमें अपने आसपास की नदी व प्राकृतिक स्रोतों को जीवित रखना चाहिए। इस मौके पर कार्तिक कंडवाल, अमित स्वरूप, शिवांशी रावत, अंश उपाध्याय, नैतिक, शिवम, प्रत्यूष, सुहानी पटवाल आदि मौजूद रहे।