सिद्धबली में चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

ग्रीन आर्मी देवभूमि की ओर से चलाया गया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: मेले के उपरांत सिद्धबली धाम को जाने वाले मार्ग पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए ग्रीन आर्मी देवभूमि की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सदस्यों ने आमजन को भी सफाई के प्रति जागरूक किया। कहा कि स्वस्थ समाज के लिए हमें सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा।
सोमवार को सिद्धबली धाम को जाने वाले पुल से अभियान की शुरूआत की गई। सदस्यों ने इधर-उधर फैली गंदगी को एक जगह एकत्रित कर उसे नष्ट किया। अभियान के दौरान व्यापारियों से भी अपनी प्रतिष्ठानों के बाहर कूड़ेदान लगाने की अपील की गई। सदस्यों ने कहा कि गंदगी के कारण कई प्रकार की संक्रामक बीमारियां उत्पन्न होने लगती हैं। इसलिए हमें सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। अभियान के दौरान मंदिर परिसर में भी साफ-सफाई की गई। सफाई अभियान में मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के स्वयं सेवियों ने भी अपना योगदान दिया। इस मौके पर शिवम नेगी, सौरभ धूलिया, निशा रावत, आयुष गुप्ता, शालिनी, भूमिका, संदीप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *