स्पर्श गंगा दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया

Spread the love

 

काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर के तहत स्पर्श गंगा दिवस मनाया गया। स्वयं सेवियों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नदियों को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। शिविरार्थियों ने महादेव नहर में सफाई अभियान चलाकर नहर और उसके आसपास की गंद्गी को साफ किया। वहां कार्यक्रम अधिकारी ड़ वंदना सिंह, ड़ पुष्पा धामा, सृष्टि सिंह मौजूद रहे। वहीं उदयराज हिंदू इंटर कलेज की एनएसएस शाखा इकाई के स्वयं सेवकों ने स्पर्श गंगा दिवस पर ढेला नदी पर सघन स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। साथ ही जन जागरूकता रैली निकाली। इससे पूर्व विद्यालय में स्पर्श गंगा दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें प्रवक्ता मुकेश मिश्रा ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि देवभूमि से उद्गम गंगा नदियों के जल की शुद्घता और गुणवत्ता को बनाए रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। वहीं शिक्षक कौशलेश गुप्ता ने उद्योगों तथा घरेलू अपशिष्टों को सीधे जलाशयों में न बहाने पर जोर देते हुए उनके पुनरू चक्रण की बात कही। यहां प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दीपक शर्मा, मनोज शर्मा, कपिल भारद्वाज, अनिल कुमार सिंह, पंकज कुमार तिवारी, प्रमोद कुमार समेत शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *