सुखरो नदी के तट पर चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : संकल्प फाउंडेशन, वन विभाग व नगर निगम की ओर से सुखरो नदी के समीप मवाकोट क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने के बजाय कूड़ेदान का उपयोग करने की अपील की गई। लोगों ने स्वच्छ व स्वस्थ समाज निर्माण में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया।
नदी के आसपास फैले कूड़े को एक स्थान पर एकत्रित कर उसे नष्ट किया गया। फाउंडेशन के सदस्य इंद्रजीत सिंह रावत ने कहा कि अभियान में नगर निगम, वन विभाग के अधिकारियों ने भी अपना योगदान दिया। इस दौरान टीम ने आसपास के क्षेत्र में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। आमजन से कूड़े को सार्वजनिक स्थानों पर फेंकने के बजाय कूड़ेदान का प्रयोग करने की अपील की गई। साथ ही लोगों को पालीथिन के दुष्परिणामों के बारे में भी बताया गया। क्षेत्रवासियों ने अपने आसपास स्वच्छता रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रदीप कंडवाल, विशाल माने, अजय सिंह, हिमांशु, प्रभाकर शाह, अमन, दिव्यांशु, अंश शर्मा, शिवम शाह, आशू, चारु, प्रियांशु चन्द, आकांक्षा रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *