गांधी व शास्त्री की जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज पुरियाडांग में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एव पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा गांधी जी के प्रिय भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। इस दौरान मुख्य अतिथि पीएलवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने कहा कि महात्मा गांधी समाज सुधार की मिसाल थे। उन्होंने जीवन में व मूल्य स्थापित किये। जिनके कारण उन्हें राष्ट्र पिता के रूप में माना जाने लगा। इसी तरह से शास्त्री ने जीवन में देश व जन सेवा को अपना लक्ष्य बनाकर राजनीति की। इस दौरान बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार गुनियाल ने बापू एवं शास्त्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए महापुरुषों के जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष जसवीर रावत, आरपी नैथानी, राकेश रावत, स्कॉट गाइड के जिला सचिव राकेश भारती, विनय चौधरी, केके आर्य आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *