जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की ओर से कण्वाश्रम स्थित मालन नदी के तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयं सेवियों ने नदियों को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प लिया।
सोमवार को एनएसएस स्वयं सेवियों के साथ ही एमकेवीएन, जीजीआईसी कलालघाटी व जीआईसी झंडीचौड़ के विद्यार्थियों ने मालन नदी पर स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयं सेवियों ने कहा कि नदियां मानव के लिए एक वरदान है। इसलिए इन्हें स्वच्छ व सुंदर बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। नदियों में किसी भी तरह की गदंगी न डाले। कहा कि नदियों के जल का उपयोग मानव के साथ ही जंगली जानवर भी करते हैं। नदियों के पानी को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाना अति आवश्यक है। स्वयं सेवियों व विद्यार्थियों ने नदी के आसपास फैली गंदगी को एक जगह एकत्रित कर उसे नष्ट किया। साथ ही समय-समय पर स्वच्छा अभियान चलाने का भी संकल्प लिया। इस दौरान आमजन से पर्यावरण संरक्षण के लिए भी आगे आने की अपील की गई। कहा बिना पर्यावरण संरक्षण हम धरती पर जीवन की कल्पना नहीं कर सकते।