जनसंख्या दिवस पर चलाया सफाई अभियान

Spread the love

देहरादून। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर विलासपुर कांडली में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। युवा केन्द्र के जिला संयोजक एम. टोलिया ने जागरूक किया। युवा केन्द्र से जुड़े बच्चों और ग्रामवासियों ने गाजर घास उन्मूलन अभियान चलाया। खेल के मैदान की सफाई की। ग्राम प्रधान लव कुमार तमंग ने सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया। इस अभियान में नेहरू युवा केंद्र के अध्यक्ष बबीता महर, आदित्य कार्की, अनिल भट्ट, अमित जोशी, सिद्धू, अर्जुन, रोहित राज, क्षेत्र पंचायत सदस्य नेहा थापा, उपप्रधान संजय बहुगुणा, वार्ड सदस्य ऊषा चौहान, राजेश, सपना कुंवर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *