अलकनंदा नदी के किनारे चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन शांति एंड कंस्ट्रक्शन की टीम ने चलाया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। स्वच्छ सुलभ फ़ाउंडेशन, शांति एंड कंस्ट्रक्शन की ओर से अलकनंदा नदी के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सदस्यों ने ग्रामीणों को भी सफाई के प्रति जागरूक किया।
रविवार को टीम ने नगर पंचायत कीर्तिनगर के नमामि गंगे द्वारा बनाए गए घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान घाट से पानी की बोतलें, चिप्स के रेपर, प्लास्टिक सहित शराब की बोतलें मिली। जिन्हें सफाई सेवकों द्वारा एकत्रित कर बोरियों की मदद से नगर पंचायत की कूड़ा गाड़ी में डाल गया। इसके बाद झाड़ू लगाकर सफाई की गई। एरिया मैनेजर इंद्रेश कुमार ने घाट पर बैठे और टहल रहे लोगों को जागरुक किया कि वे पवित्र नदी के किनारे कचरा इधर उधर न फेंकें । बल्कि कचरे को कूड़ेदान या सही स्थान पर रखें और प्लास्टिक का प्रयोग न करें। अभियान में महेश आर्य, मोहनलाल, शोभा देवी, पूजा देवी, राखी देवी, माला देवी, पूजा देवी, बीरबल पासवान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *