निरंकारी मंडल के सदस्यों ने चलाया सफाई अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। संत निरंकारी मंडल शाखा श्रीनगर की ओर से बाबा हरदेव महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर निरंकारी मंडल के सदस्यों ने श्रीनगर में सफाई अभियान भी चलाया। जिससे सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते कई स्थानों पर फैले कूड़े को साफ किया गया। इसके साथ ही निरंकारी मंडल के सदस्यों ने पौधरोपण भी किया। सफाई अभियान व पौधरोपण से पूर्व संत निरंकारी मंडल के सेवादारों ने बाबा हरदेव महाराज द्वारा दिए गए वचनों के परिपालन में उनके उपदेशों को अपने जीवन में उतारने पर भी जोर दिया व बाबा हरदेव महाराज का स्मरण किया। इस मौके पर श्रीनगर ब्रांच के संयोजक हरिलाल शाह, सेवा दल के संचालक रजनूलाल, शिक्षक नरेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी पंकज सती, राजेंद्र प्रसाद सकलानी, धन सिंह रौतेला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *