सफाई कर्मचारियों ने निकाला पैदल मार्च, किया प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रखी। सफाई कर्मचारियों ने शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने चौथे दिन भी हड़ताल जारी रखी। मांगों के समर्थन में गुरुवार को कर्मचारियों ने पैदल मार्च निकालकर नारेबाजी की। देवभूमि उत्तराखंड के कोटद्वार शाखा के अध्यक्ष शशि के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय में एकत्रित हुए। जहां से कर्मचारी जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए बदरीनाथ मार्ग से होते झण्डाचौक, स्टेशन रोड, लालबत्ती चौराहा पहुंचे। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए झण्डाचौक में पहुंचे। इस मौके पर सफाई र्किमयों ने कहा कि ठेके पर रखे गए सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान दिया जा रहा है। इतनी महंगाई में कोई कैसे परिवार पाल सकता है। इससे दो वक्त की रोटी परिवार को मिलनी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं होगा। देवभूमि उत्तराखंड के कोटद्वार शाखा के अध्यक्ष शशि ने कहा कि कर्मचारियों पिछले चार दिन से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर है, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी प्रदेश के स्थानीय निकायों व अन्य विभागों में सफाई कर्मचारियों के स्थायी पदों की भर्ती शुरू करने, संविदा, मोहल्ला स्वच्छता समिति, दैनिक वेतन, आउटसोर्स व उपनल से तैनात कमचारियों को नियमित करने, अकेंद्रित और केंद्रित कर्मचारियों की नियमावली में संशोधन कर पर्यावरण मित्रों को कनिष्ठ सहायक, पर्यावरण पर्यवेक्षक, सफाई निरीक्षक आदि पदों पर पदोन्नत करने, मृतक आश्रित नियमावली में संशोधन कर मृतक आश्रितों को नियुक्ति देने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर है। प्रदर्शन करने वालों में संघ के अध्यक्ष शशि, संरक्षक नरेंद्र घाघट, उपाध्यक्ष धीरज गोडियाल, सह उपाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद, सचिव जितेंद्र गोडियाल, कोषाध्यक्ष अजय केशियाल, मुकेश गोडियाल, सह सचिव बीरेंद्र, संगठन मंत्री धर्मेद्र, महेंद्र घाघट, सुनील, सन्नो, गुड्डी देवी, संजीव, अश्वनी, प्रवेश आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *