प्राकृतिक जलस्रोत व देवालयों में की साफ-सफाई

Spread the love

स्पर्श गंगा दिवस पर छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: स्पर्श गंगा दिवस के अवसर पर पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान स्वयं सेवियों ने गांव के आसपास प्राकृतिक स्रोत व देवालयों की साफ-सफाई की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर से रैली निकाली गई। अभियान के दौरान रैली ग्राम घरासू तक निकली। जहां स्वयं सेवियों ने प्राकृतिक स्रोत व पानी की निकासी के लिए बनी नालियों की साफ-सफाई की। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने शिव मंदिर में भी स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने अपने हाथों में जल ही जीवन है, जल बचेगा जीवन बचेगा, नदियां जीवनदायी है, एक ही संकल्प एक ही नारा निर्मल बने गंगा धार जैसे कई नारों की तख्तियां हाथों में पकड़ी हुई थी। अभियान में धरासू के पूर्व प्रधान व समाजसेवी सैन सिंह रामोला ने भी अपना सहयोग दिया। इस मौके पर साक्षी नेगी, प्रीति रमोला, मानसी, अर्चना, दिया, रोनिका, अनुष्का, प्रिया, आकाश रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *