स्वस्थ समाज निर्माण के लिए स्वच्छता जरूरी

Spread the love

शहर में नगर निगम व स्कूली बच्चों ने चलाया स्वच्छता अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम, स्कूली बच्चों व पार्षदों की ओर से शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान आमजन को भी स्वच्छता का संदेश दिया गया। कहा कि स्वस्थ समाज निर्माण के लिए स्वच्छता पर ध्यान देना आवश्यक है।
गुरुवार को महापौर शैलेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सफाई-अभियान चलाया गया। अभियान में विभिन्न विद्यालयों के बच्चे व पार्षदों ने भी भाग लिया। अभियान के दौरान शहर में जगह-जगह फैली गंदगी को एक जगह एकत्रित कर उसे नष्ट किया। महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्वच्छ व स्वस्थ कोटद्वार निर्माण के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। हर व्यक्ति को अपने घर व आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई का जिम्मा लेना चाहिए। कहा कि शहर में कहीं भी सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न डाले। सड़क किनारे कूड़े से वर्षा पानी के लिए बनी नालियां चोक हो जाती हैं, जिससे शहर में जल भराव की स्थिति होती है। साथ ही संक्रामक बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *