कर्णप्रयाग में सफाई कर्मी और पालिका बोर्ड आमने-सामने

Spread the love

चमोली। नगर पालिका ने यात्रा काल में लगे आठ दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मियों को काम से हटा दिया है। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने इन्हें बहाल करने की मांग की है। इसे लेकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इधर, पालिका प्रशासन का कहना है कि कहा कि कर्मियों को नियमानुसार हटाया गया है। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राहुल ने कहा कि नगर पालिका कर्णप्रयाग ने आठ कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी है। जिसके चलते उन कर्मियों के सामने रोजी रोटी का संकट हो गया है। लगातार मांग के बाद भी पालिका ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते शनिवार को कई कर्मी कार्यबहिष्कार पर रहे। संघ के प्रशांत कुमार, जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, संगीता, सचिन, विनोद कुमार आदि का कहना है कि यदि पालिका प्रबंधन उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करता तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
यात्राकाल में तैनात कर्मी हटाए गएरू ईओ
कर्णप्रयाग नगर पालिका के ईओ गुरुदीप आर्य ने कहा कि यात्रा काल में लगाए गए 8 सफाई कर्मियों को यात्रा समाप्त होने पर हटाने का प्रावधान है। जिन्हें बोर्ड के निर्णय पर हटा दिया गया है। बावजूद नगर पालिका में 17 सफाई कर्मियों के सापेक्ष अब भी 42 कर्मी कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *