नहीं पहुंचे ग्राहक, व्यापारियों ने शिफ्ट की दुकानें

Spread the love

दीपावली के लिए ग्रास्टनगंज व प्रगति मैदान में चिन्हित की गई थी पटाखा दुकान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। दीपावली को देखते हुए प्रशासन ने पटाखा व्यापारियों को ग्रास्टनगंज व प्रगति मैदान में जगह उपलब्ध करवाई थी। लेकिन शहर से दूर होने के कारण ग्रास्टनगंज में लोग खरीददारी करने नही पंहुच पाये, जिससे व्यापारियों ने अब ग्रास्टनगंज से दुकाने हटाकर सूर्या प्लाजा में लगाई है।
बुधवार को ग्रास्टनगंज के पटाखा व्यापारियों ने वहां से दुकानें हटाकर सूर्या प्लाजा में लगा दी। पटाखा व्यापारी आशीष केष्टवाल, आकाश नेगी, ने बताया कि ग्रास्टनगंज शहर से काफी दूर है, जिससे लोग खरीददारी करने नही पंहुच पा रहे हैं। इस कारण व्यापारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा कहा कि प्रशासन से समस्या बताने के बाद प्रशासन ने सूर्या प्लाजा में दुकान लगाने की अनुमति दे दी है।
दीपावली में कुछ व्यापारियों ने प्रगति मैदान तो कुछ ने ग्रास्टनगंज मैदान में पटाखा दुकान लगाई हुई थी। लेकिन वहीं, शहर के कुछ व्यापारियों ने शहर में ही पटाखा दुकान लगाने के लिए पुलिस से वार्ता की, लेकिन पुलिस ने शहर में पटाखा दुकान लगाने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। कहा कि पिछले दो सालों से कोरोना के कारण व्यापारी दुकान नही लगा पाये। कोरोना के बाद यह पहला मौका है जब बाजार खुले हुये हैं। इसलिये व्यापारियों को इस बार ज्यादा लाभ की उम्मीदें हैं। कहा कि सूर्या प्लाजा बाजार से ज्यादा दूर नहीं हैं। और वहां पर ज्यादा लोग खरीददारी करने भी पंहुचे रहे हैं। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शहर में पटाखा दुकान लगाने से खतरा बना रहता है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन की ओर से स्थान चिन्हित किया गया है। कहा कि शहर में पटाखा दुकान लगाने वालों पर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *