दिनभर आसमान में लगे रहे बादल

Spread the love

रुद्रप्रयाग। नए साल के मौके पर जनपद में मौसम पूरी तरह बदल गया। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। लोग धूप के लिए तरसते रहे। हालांकि दिनभर बादलों की लुकाटुपी के बीच लोगों कोसूर्य के कम ही दर्शन हो सके। वहीं ऊचें हिमायली क्षेत्रों में भी आसमान में बादलों के कारण ठंड अधिक हुई। मुख्यालय सहित जनपद के सभी स्थानों पर लोगों को धूप न होने के कारण ठिठुरन के बीच नए साल का पहला दिन गुजारना पडा। इधर, अब आने वाले दिनों में मौसम के और बदलने के आसार हैं। बर्फबारी और बारिश की संभावना बनने लगी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *