यथावत रहेगी क्लब की कार्यकारणी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार लॉयंस क्लब डिगनिटी की ओर से अपने कर्यकारणी का समय एक वर्ष और बढ़ाते हुए उसे याथवत रखने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान सदस्यों ने क्लब के कार्यों को लेकर भी चर्चा की।
रविवार को क्षेत्र के एक होटल में क्लब की बैठक आयोजित की गई। सदस्यों ने कहा कि लॉयंस क्लब पिछले कई वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहा है। कोरोना काल में भी क्लब ने असहाय व गरीब परिवारों की मदद के लिए कार्य किया। कहा कि समाज सेवा को आगे बढ़ाने के लिए क्लब की कार्यकारणी को एक वर्ष के लिए आगे बढ़ाया गया है। इस दौरान दस मार्च को क्लब ने बाइक रेस प्रतियोगिता भी करवाने का निर्णय लिया है। इस मौके पर लॉयंस क्लब डिगनिटी की चेयरपर्सन षिप्रा श्रीवास्तव, सचिव रोहित बत्ता, कोषाध्यक्ष राजीव मैनी डॉक्टर एसके खट्टर, डॉक्टर राज, डॉ0 आशीष अग्रवाल, अमित जैन, हुकम सिंह नेगी, अरविंद बंसल, पुनीत कंसल, राजेश बत्रा, प्रशांत रस्तोगी, अभिषेक चमोली, हितेश गोयल, रोबिन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *