सीएम सलाहकार ने की कार्यकर्ताओं से भेंट

Spread the love

चम्पावत। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के प्रमुख सलाहकार रघुवीर सिंह रावत ने बुधवार को टनकपुर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की बातों को प्रमुखता से सुना। सैलानीगोठ ग्राम प्रधान रमीला आर्य, बिचई प्रधान पूनम चंद और मोहनपुर प्रधान राधिका चंद्र ने गांव की समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। वहीं डीएलएड प्रशिक्षकों ने जल्द नियुक्ति की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। यहां जिलाध्यक्ष दीपक पाठक, मंडल अध्यक्ष पूरन माहरा, जिला महामंत्री दीपक रजवार, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दत्त पांडे, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज सिंह कठायत, हेमा जोशी, मंडी समिति अध्यक्ष रामदत्त जोशी, जिला महामंत्री विद्या जुकरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष हंसा जोशी, बच्चन अधिकारी, दिनेश प्रजापति, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष मदन राम आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *