सीएम धामी ने किया भाजपा के माइक्रो डोनेशन अभियान का शुभारंभ

Spread the love

देहरादून। भाजपा ने माइक्रो डोनेशन अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान की शुरुआत सीएम पुष्कर सिंह धामी धर्मपुर विधानसभा से की। रविवार शाम को सब्जी मंडी के निकट कार्यक्रम आयोजित हुआ। 30 अप्रैल तक चलने अभियान के तहत पार्टी को सशक्त बनाने के लिए पांच रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक धनराशि नमो ऐप के माध्यम से संग्रह की जाएगी। स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ या पार्टी फंड के लिए डोनेशन कर सकते हैं।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिश, शिक्षा मंत्री ड़ धन सिंह रावत, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, राजपुर रोड विधायक खजान दास, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, र्केट विधायक सविता कपूर, भाजपा प्रवक्ता विनोद सुयाल, अजीत चौधरी, अनिल गोयल, विनय गोयल, मंडी समिति अध्यक्ष राजेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री सतेंद्र नेगी, रतन सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष लक्ष गुप्ता, विशाल गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, राजेंद्र सिंह ढिल्लो, श्याम पंत, सतीश कश्यप, नवीन ठाकुर, अंशुल चावला, उषा रावत, कार्यक्रम संयोजक सौरभ थपलियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *