केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम धामी

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सहकारिता मंत्री से केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही प्रति पैक्स 50 हजार रूपये की धनराशि को बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा 670 पैक्स के लिए 3़35 करोड़ रूपये की धनराशि आंकलित की गई है, यह प्रति पैक्स किये गये व्यय के सापेक्ष कम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पैक्स कम्यूटरीकरण में अग्रदूतों में से एक है तथा पर्वतीय राज्य है। पर्वतीय राज्यों को प्रदत्त की जानी वाली सहायता को 90रू10 के अनुपात में मिलने से उत्तराखण्ड को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में 670 पैक्स द्वारा कुल 18़76 करोड़ रूपये का व्यय किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की 108 से अधिक पैक्स लाइव हो चुकी हैं। जो साफ्टवेयर पर अपना दैनिक लेन देन कर रही है। अवशेष 502 समितियों का कार्य अगले 6 महीनों में पूर्ण किया जाना है। मुख्यमंत्री ने सभी प्राथमिक षिाण सहकारी समितियों को कम्प्यूटरीत करने के निर्णय पर अमित शाह का आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पैक्स के कम्प्यूटरीकरण में अग्रणी राज्यों में से एक है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार शाम चार बजे दिल्ली में स्घ्वतंत्रता के अमृत महोत्घ्सव कार्यक्रम के लिए गठित राष्घ्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे।
नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में सम्मिलित होंगे
मुख्यमंत्री रविवार को सुबह 9़30 बजे नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की सातवीं बैठक में सम्मिलित होंगे। धामी बैठक में उत्तराखंड समेत हिमालयी राज्यों के लिए पृथक नीति निर्धारण के विषय को प्रमुखता से उठाएंगे। राष्ट्रपति भवन के कल्चर सेंटर में यह बैठक होगी। सोमवार को वह केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *