सीएम ने दिया ई रिक्शा चालकों को आश्वासन

Spread the love

हरिद्वार। शहर में ई रिक्शा के कलर कोड रूट प्लान के खिलाफ हुई बैठक में विरोध के बाद सीएम ने ई रिक्शा चालकों को उचित आश्वासन दिया है। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर चालकों की समस्याएं बताई। ई-रिक्शा चालकों ने निर्धारित कलर कोड और रूट को स्थगित करते हुए पुराने रूट को बहाल करने की मांग की। उधर मुख्यमंत्री ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
ई-रिक्शा चालक महासंघ और ई-रिक्शा खाटू श्याम परिवार नें सोमवार को कनखल स्थित बैरागी र्केप में बैठक आयोजित की। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिलाधिकारी, एसएसपी से बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से लागू किए गए ई-रिक्शा चालकों के लिए कलर कोड रूट प्लान को लेकर दिक्कतें खड़ी हो रही हैं। जिसे दूर कराने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता हुई। उन्होंने समाधान करने का आश्वासन दिया है। जल्द ही चालकों को रूट प्लान की समस्या से निजात मिलने जा रही है।
महासंघ के संरक्षक स्वामी विनोद महाराज और अध्यक्ष रवि दत्त पप्पी ने सीएम धामी और संरक्षक संजय गुप्ता का आभार जताते हुए कहा कि कलर कोड रूट प्लान वापस होने से रिक्शा चालकों के साथ सवारियों को भी लाभ होगा। ई-रिक्शा खाटू श्याम परिवार के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन की हठधर्मिता आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ई- रिक्शा चालकों का जबरन चालान काटा जा रहा है।
सवारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए बार-बार रिक्शा बदलना पड़ रहा था। परेशानी से बचने की लिए चालकों ने रिक्शा खड़ा कर दिया। बैठक में मनीष सैनी, अशोक कश्यप, संदीप प्रधान, पंडित अभिषेक, भानु प्रताप, चरण सिंह, प्रीतम, सन्नी, पवन अरोड़ा, राकेश लोहाट, परमिंदर, राजीव, मनीष, राहुल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, जयपाल, घनश्याम, राजेश गौतम झा, विष्णु, राहुल, सतीश, धर्मेंद्र कश्यप, सुनील अग्रवाल, योगेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *