सीएम ने दिए ग्वालदम-देवाल-लोहाजंग सड़क को बेहतर बनाने के निर्देश

Spread the love

चमोली : वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली नंदा देवी राजजात यात्रा में मध्येनजर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ग्वालदम देवाल-लोहाजंग वाण मोटर मार्ग के सुधार एवं निर्माण कार्यों को बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। थराली विधानसभा के विधायक भूपालराम टम्टा के नेतृत्व में क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने सीएम से मुलाकात कर कहा कि नंदा देवी राजजात यात्रा शुरू होने में एक वर्ष से कम समय रह गया है। यात्रा के दौरान ग्वालदम देवाल-लोहाजंग वाण मोटर मार्ग से हजारों लोग देवी के दर्शनों को पहुंचते हैं। ऐसे में मोटर मार्गों को दुरस्त किया जाना आवश्यक है। विधायक ने बताया कि सीएम ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि यात्रा की महत्ता व स्थानीय जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मोटर मार्ग के कार्यों में ऐसी सक्षम एजेंसियों की विशेषज्ञता का उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है, जो पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर तकनीकी दक्षता रखती हैं। इसके लिए बीआरओ के माध्यम से कराए जाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे हों। मार्ग पर कार्यों को और तेज, सुरक्षित तथा व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि यात्रा अवधि में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस मुलाकात में ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत, मंडल अध्यक्ष कृपाल बिष्ट, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र नेगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *