सीएम ने सुना नगर स्वास्थ्य अधिकारी का स्वच्छता पर लिखा गाना

Spread the love

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी ड़ मनोज कांडपाल ने स्वच्छता को लेकर स्वच्छ रहूंगा मैं-स्वच्छ शहर मेरा़.. गीत लिखा है। पिछले एक साल से शहर में घूमने वाली निगम की कूड़ा गाड़ियों में यह गाना बजता है। इसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता और कचरा कूड़ा वाहनों में डालने के लिए प्रेरित किया जाता है। सोमवार को देहरादून में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूद्गी में यह गाना सुना। सीएम धामी ने नगर निगम के प्रयास और नगर स्वास्थ्य अधिकारी की रचनात्मकता की तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *