सीएम ने किया कैंटीन का शुभारंभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय परिसर में गढ़वाल मण्डल विकास निगम द्वारा स्थापित कैंटीन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जी.एम.वी.एन. द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल बुक ‘‘दि होली गंगा’’ का भी विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय परिसर में जी.एम.वी.एन. की कैंटीन खुलने से सचिवालय कार्मिकों के साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सचिवालय आने वाले आगंतुकों को भी जलपान व भोजन आदि की अच्छी सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने जी.एम.वी.एन. को कैंटीन के माध्यम से लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जी.एम.वी.एन. के प्रबंध निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी ने मुख्यमंत्री को जी.एम.वी.एन. द्वारा संचालित कार्यकलापों की जानकारी दी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी सहित जी.एम.वी.एन. के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *