सीएम करेंगे निरंजनी की शाही पेशवाई को रवाना

Spread the love

हरिद्वार। कुंभ मेले की पहली श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े की बुधवार को निकलने वाली भव्य पेशवाई को उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत एसएमजेएन पीजी कॉलेज में बनाई गई छावनी से नगर भ्रमण के लिए रवाना करेंगे। सीएम पेशवाई में शामिल होने वाले संतों और नागा संन्यासियों को नमन करने सुबह 10 बजे छावनी पहुंचेंगे। मंगलवार को शहर की सड़कों पर राजसी वैभव के साथ निकलने वाली श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े की पेशवाई की शुरुआत एसएमजेएन पीजी कॉलेज से होगी। पेशवाई और संतों को सम्मान देने के लिए स्वयं सीएम अपने मंत्री और विधायकों के साथ अखाड़े की छावनी में पहुंचेंगे, जहां वे संतों को फूल माला पहनाकर नमन करेंगे। सीएम द्वारा पेशवाई को नगर भ्रमण पर रवाना किया जाएगा। श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविन्द्र पूरी ने बताया कि सीएम से पेशवाई में शामिल होने का अनुरोध किया गया था जिसे उन्होंने स्वीकार किया है। पेशवाई की शुरुआत स्वयं सीएम द्वारा ही कराई जाएगी। पेशवाई की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *