-देवीमंदिर में हवन कर की उनकी दीर्धायु की कामना
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकत्र्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का जन्मदिवस धूमधाम से मनाते हुए देवीमंदिर में हवन किया। कार्यकत्र्ताओं ने ईश्वर से उनकी दीर्धायु की कामना की है।
देवीमंदिर में सीएम तीरथ सिंह रावत के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित हवन कार्यक्रम से पूर्व कार्यकत्र्ताओं ने मंदिर प्रागंण की सफाई कर महादेव का जलाभिषेक किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सरल स्वाभाव के व्यक्ति हैं। उनका आम जनता और कार्यकत्र्ताओं से सीधा संवाद रहता है। सीएम बनने के बाद बहुत कम समय में जो उन्होंने निर्णय लिए हैं, वह सीधे जनता को फायदा पहुंचाने वाले हैं। सीएम बनने से पूर्व तीरथ सिंह रावत लगातार जनता के बीच में थे, जिस कारण आम जनसमस्याओं को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद कार्यकत्र्ताओं में बड़ी ऊर्जा का संचार हुआ है। इस मौके पर कार्यकत्र्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह रावत, नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, दर्शन सिंह बिष्ट, सतीश गौड़, रश्मि सिंह, अभिलाषा भारद्वाज, सुनीता कोटनाला, सुरमान सिंह रावत, मनमोहन द्विवेदी, गायत्री भट्ट, मंजू जखमोला, नीरूबाला खंतवाल, रानी नेगी, मानेश्वरी बिष्ट, कुलदीप अग्रवाल, अनिल बहुगुणा, जितेंद्र नेगी, प्रकाश बलोधी, कुलदीप रावत, रजनीश चौधरी, रजत भट्ट, पिंकी खंतवाल, पूनम थपलियाल, सार्थक त्रिपाठी, हरि सिंह पुंडीर, मुकेश डबराल, मनोज पांथरी, मनमोहन पांडेय, विमल बड़थ्वाल आदि मौजूद थे।