यूओयू में 25 करोड़ के भवनों का लोकार्पण करेंगे सीएम

Spread the love

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) का सातवां दीक्षांत समारोह आज तीनपानी स्थित मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा। जिसमें स्नातक-स्नातकोत्तर में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 23 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। सत्र 2020-21 के 18263 छात्रों को डिग्रियां भी दी जाएंगी। समारोह की शुरुआत में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूओयू परिसर में बने करीब 25 करोड़ के 5 नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण करेंगे।
दीक्षांत समारोह की तैयारियों को मंगलवार को अंतिम रूप दिया गया। विवि परिसर में पूर्वाभ्यास के बाद कुलपति प्रो़ ओपीएस नेगी, कुलसचिव प्रो़ रश्मि पंत और प्रो़ सोमेश कुमार ने पत्रकार वार्ता की। कुलपति प्रो़ नेगी ने बताया कि दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपतिध्राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह करेंगे। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, उच्च शिक्षा मंत्री ड़ धन सिंह रावत भी शिरकत करेंगे। इस बार अलग-अलग क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले 3 लोगों को मानद उपाधि प्रदान की जा रही है। जिनमें पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, बसंती देवी और लोक कलाकार नंदलाल भारती शामिल हैं। समारोह की शुरुआत में मुख्यालय परिसर में स्थित बहुउद्देशीय भवन, अतिथि गृह, कर्मचारी आवास, एमपीडीडी और विज्ञान भवन का लोकार्पण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *