सीएम करेंगे आज केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण

Spread the love

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को भगवान केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण एवं जाजया लेंगे। इसके साथ ही वह सिद्घपीठ कालीमठ में मां काली के दर्शन कर पुण्य अर्जित करेंगे। सीएम के केदारनाथ आगमन के दौरान पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, रुद्रप्रयाग के नए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित कई अफसर मौजूद रहेंगे।
जिला कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय कार्यक्रम को लेकर रुद्रप्रयाग जिले का भ्रमण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को सुबह 7रू45 बजे जीटीसी हैलीपैड से हैलीकप्टर से प्रस्थान करते हुए सुबह 8रू25 बजे केदारनाथ हैलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 8रू30 बजे सीएम केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे साथ ही यात्रा संबंधी तैयारियों का जायजा लेंगे। 9रू30 बजे मुख्यमंत्री हैलीकप्टर द्वारा राजकीय इंटरमीडिएट कलेज कोटमा मैदान कालीमठ पहुंचेंगे। यहां से 9रू45 बजे कार से प्रस्थान करते हुए 9रू55 बजे कालीमठ मंदिर पहुंचेंगे। 11रू10 बजे कालीमठ मंदिर से प्रस्थान करते हुए 11रू15 बजे कोटमा मैदान से हैलीकप्टर से जीटीसी हैलीपैड देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। सीएम की आगमन को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को केदारनाथ का दौरान किया और यहां सीएम के आने की तैयारियां जांची।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *