बच्चों की प्रतिभा को सलाम, सीएम योगी ने किया सम्मान

Spread the love

गढ़वाल क्षेत्र के बच्चों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित
वर्तमान में सेठ एमआर जयपुरी पब्लिक स्कूल गोमती नगर में अध्ययनरत है विद्यार्थी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : यह कहना बिल्कुल सही है कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। अगर बच्चों को सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वे हर क्षेत्र में अपना हुनर साबित कर सकते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है मूल रूप से कोटद्वार के कुंभीचौड़ क्षेत्र के रहने वाली छात्रा कृधानिका श्री मोहन पांडेय व नैमिषश्लोकमान पांडेय ने। चित्रकारिता के साथ ही सनातन संस्कृति व सभ्यता को आगे बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। वर्तमान में दोनों छात्र सेठ एमआर जयपुरी पब्लिक स्कूल गोमती नगर लखनऊ में अध्ययनरत हैं।
सेठ एमआर जयपुरी पब्लिक स्कूल लखनऊ में कृधानिका श्री मोहन पांडेय कक्षा चार की छात्रा है। जबकि, नैमिषश्लोक मन पांडेय कक्षा पांच में पढ़ते हैं। दोनों ही विद्यार्थियों ने सनातन धर्म व संस्कृति पर आधारित चित्रकला से हर किसी को मंत्रमुग्ध किया। उनकी इस प्रतिभा को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ ने उन्हें सम्मानित किया। सम्मान समारोह में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान में जहां अंग्रेजी स्कूलों में अंग्रेजी पाठ्यक्रम पर अधिक ध्यान दिया जाता है। वहीं, आज भी कई ऐसे विद्यालय हैं जहां अंग्रेजी पाठ्यक्रम के साथ ही बच्चों को अपनी संस्कृति व सभ्यता का ज्ञान दिया जाता है। कहा कि हमें अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ सामाजिक ज्ञान भी देना चाहिए। जिससे वह अपनी संस्कृति व सभ्यता को पहचान सकें। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रोमिनी चौपड़ा ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन तक सीमित नहीं है। बल्कि विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए संस्कार भी उतने ही आवश्यक है। संस्कार ही बच्चों के व्यक्त्वि को दिशा देते हैं। और उन्हें समाज व राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी बनाते हैं। बताया कि आज विद्यालय के कई छात्र देश व प्रदेश में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। इस मौके पर शिक्षिका नेहा सिंह, अनुपम विद्यार्थी, गौतम, विनय पांडेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *