सीएमओ ने निक्षय मित्रों को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने टीबी उन्मूलन हेतु निक्षय मित्र बने विभागीय कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपील करते हुये कहा कि आर्थिक रुप से सक्षम लोग टीबी उन्मुलन के लिए जन सहभागिता के साथ टीबी रोगियों की सहायता हेतु निक्षय मित्र बन सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आशा, एएनएम या प्राइमरी हैल्थ केयर सेन्टर पर सम्पर्क किया जा सकता है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तर पर जनपद पौड़ी ने निक्षय मित्र बनाने के लक्ष्य को पूरा करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद में 440 निक्षय मित्रों द्वारा 655 टीबी रोगियों को गोद लिया गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को टीबी उन्मूलन हेतु सहयोग के लिए सम्मानित किया गया, स्वास्थ्य विभाग के सबसे अधिक 159 अधिकारी व कर्मचारी निक्षय मित्र बनें हैं। इसके साथ ही अन्य विभागीय कर्मियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा भी निक्षय मित्र योजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है, इसलिए निक्षय मित्र बने अन्य विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी खिर्सू डॉ. जीशान अली, प्रशासनिक अधिकारी संजय नेगी, सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी सुशील कुमार, वरिष्ठ सहायक रविन्द्र डोगरा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रावत, डॉ. रुचि, डॉ. गौरी बिष्ट, एवं एएनएम नीलम नेगी सहित अन्य कर्मियों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *