सीएमओ ने किया सितारगंज सीएचसी का निरीक्षण

Spread the love

रुद्रपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी ड़ सुनीता रतूड़ी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में बन रहे नए भवनों व जीर्णोद्घार के काम की प्रगति रिपोर्ट भी जानी। चिकित्साधीक्षकघ् ड़ अभिलाषा पांडेय ने बताया कि निघ्र्माणाधीन भवनों का कार्य युद्घ स्तर पर चल रहा है। छह महीने के भीतर जीर्णोद्घार का कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इस दौरान सीएमओ ने अस्पताल की साफ-सफाई का भी जायजा लिया। रविवार को सीएमओ ड़ रतूड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने घ्चिकित्साधीक्षक ड़ अभिलाषा पांडेय से अस्पताल में मरीजों की ओपीडी, इमरजेंसी के बारे में जाना। साथ ही अस्पताल के अपरेशन थियेटर का भी मुआयना किया। सीएमओ ने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। चिकित्साधीक्षक ड़ पांडेय ने सीएमओ को अस्पताल में डक्टरों की कमी से अवगत कराया। इस पर सीएमओ ने कहा कि दो डक्टरों की व्यवस्था कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान ओपीडी व डक्टरों के कक्षों के बाहर साइन बोर्ड लगे मिले और साफ सफाई भी दुरुस्त पाई गई। सीएमओ ने अस्पताल में चले कायाकल्प कार्यक्रम के बारे में भी जाना। इस दौरान फार्मासिस्ट केएन गोस्वामी, दृष्टि मित्र सुदीप सक्सेना, एनएचएम के ब्लक कोआर्डिनेटर मयंक नैनवाल, बीएलए सुभाष मंडल, स्टाफ नर्स रूमा नाज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *