सीएमओ ने लिया कोविड केयर सेंटर का जायजा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। रविवार को नगर पालिका व अग्निशमन विभाग ने जगह-जगह सेनिटाइजेंशन किया। वहीं, सीएमओ ने पौड़ी में स्थित कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रविवार को नगर पालिका और अग्निशमन विभाग की टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाते हुए सेनिटाइजेंशन किया। इस दौरान टीमों ने डीएम कार्यालय, अपर बाजार, धारा रोड, एजेंसी चौक, बस स्टेशन, जिला जज कार्यालय आदि स्थानों में सेनिटाइजेशन किया। वहीं, सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज शर्मा ने पौड़ी में स्थित कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को पूरी व्यवस्थाएं दुरस्त रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर, डॉ. जीएस तालियान, डॉ. सचिन वर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *